Tata Sumo को Tata Motors ने साल 1994 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। यह एक मल्टी यूटिलिटी व्हीकल थी, जिसे बड़े परिवार, टैक्सी सर्विस और सरकारी उपयोग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था।

मजबूत बॉडी, ज्यादा सीटिंग कैपेसिटी और खराब सड़कों पर चलने की क्षमता इसकी मुख्य पहचान रही है। आइए
Tata Sumo Design
इसका डिज़ाइन पूरी तरह बॉक्सी और मजबूत रखा गया था। इसकी लंबाई लगभग 4258 मिमी, चौड़ाई 1700 मिमी और ऊंचाई करीब 1925 मिमी थी।
ऊंची बॉडी और बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस के कारण यह गाड़ी कच्चे और खराब रास्तों पर आसानी से चल पाती थी। बड़े दरवाजों की वजह से अंदर बैठना और उतरना आसान रहता था।
Tata Sumo Engine
इसमें 2956cc का डीज़ल इंजन दिया गया था। यह इंजन लगभग 83 बीएचपी की पावर और 250 एनएम का टॉर्क जनरेट करता था। इसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया था। यह इंजन कम आरपीएम पर अच्छा टॉर्क देता था, जिससे भारी लोड के साथ भी गाड़ी आराम से चलती थी।
Tata Sumo Mileage
माइलेज के मामले में Tata Sumo औसतन 12 से 14 किलोमीटर प्रति लीटर का आंकड़ा देती थी। अपने वजन और साइज के हिसाब से इसका माइलेज संतोषजनक माना जाता था। डीज़ल इंजन होने की वजह से यह कमर्शियल और लंबे सफर के लिए किफायती साबित होती थी।
Tata Sumo Seating Capacity
इसको 7 सीटर और 9 सीटर विकल्पों में उतारा गया था। इसमें तीन रो की सीटिंग अरेंजमेंट मिलती थी। तीसरी रो में साइड फेसिंग सीट्स दी जाती थीं, जिससे ज्यादा लोगों को बैठाया जा सकता था। यही वजह है कि इसे टैक्सी और सरकारी वाहनों में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया गया।
Tata Sumo Price
जब Tata Sumo बिक्री के लिए उपलब्ध थी, उस समय इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹5.5 लाख से शुरू होकर ₹8 लाख तक जाती थी। अलग-अलग वेरिएंट और उपयोग के हिसाब से इसकी कीमत में अंतर देखने को मिलता था। अपने सेगमेंट में यह एक बजट और भरोसेमंद विकल्प मानी जाती थी।
Skip to content